देवास। घर घर से कचरा उठाने वाले कचरा वाहन चालकों ने आज सुबह से पुराने rto पर एकत्र होकर काम बंद कर दिया। इससे सभी कचरा वाहन शहर में किसी स्थान पर नही जाएंगे। ऐसा पहले भी हो चुका है। गौरतलब है कि नगर निगम के द्वारा वाहन चालको को पिछले 2-3 माह का वेतन नही दिया गया है। इस वजह से वाहन चालक एकत्र होकर काम बन्द कर हड़ताल कर रहे हैं। वही निगम के अधिकारीयो ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया है कि 3 दिनों में वेतन हो जाएगा। निगम अपनी तंगीय स्थिति को लेकर कई कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन के लिये विवश कर चुका है। पिछले समय नगर निगम के अधिकारियों के वेतन नही होने पर उनके द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देने की घटना भी किसी से छुपी नही है। नगर निगम की इस स्थिति में आगे कौन-कौन इस स्थिति से गुजरेगा यह तो आगे का समय तय करेगा। वही यूनियन के धर्मेंद्र रांगवे ने कहा कि यदि आज वेतन होता है तो ही कार्य पुनः शुरू किया जाएगा।
कचरा गाड़ी वाहन चालकों ने बन्द किया काम, हड़ताल