भाेपाल | राजधानी में तापमान में उतार-चढ़ाव का दाैर जारी है। गुरुवार काे जहां रात के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, वहीं दिन के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। ऐसे में रात का तापमान 17 से घटकर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इसके उलट दिन के तापमान में इजाफा हुआ और तापमान 27.2 डिग्री से बढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। माैसम वैज्ञानिकाें का अनुमान है कि तापमान में उतार-चढ़ाव का यह दाैर अभी जारी रहेगा।
आगे क्या
वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला की मानें ताे अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू-कश्मीर के आसपास है। 24 नवंबर तक इसके आगे बढ़ने के आसार हैं। इसके प्रभाव से तीन-चार दिन बाद तापमान में दाे से तीन डिग्री की गिरावट के साथ पारा 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में ठंड बढ़ने का अनुमान है