भाजपा नगर के सभी 28 मंडलों की घोषणा हुई
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के चंद्रशेखर आजाद मंडल में महेश चौधरी, लव-कुश मंडल में अनिल तिवारी, सुभाष मंडल में कपिल शर्मा, लक्ष्मीबाई मंडल में नितिन कश्यप, सम्राट अशोक मंडल में गगन यादव।

 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के संत श्री मोनी बाबा मंडल में राजकुमार मालवीय, संत श्री बालीनाथ मंडल में राहुल चौकसे, अंबेडकर मंडल में सतपाल खालसा,  रामायण मंडल में पिंटू चौधरी, दीनदयाल उपाध्याय मंडल में विजेंद्र परिहार,  श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में श्रीकांत दुबे।

 

विधानसभा क्षेत्र 3 के अटल बिहारी वाजपेयी मंडल में रितेश विरांग,  कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में आशीष शर्मा, देवी अहिल्या मंडल में गजानंद गावड़े।

 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल में शानू शर्मा, शहीद भगत सिंह मंडल में हेमेंद्र जीनिवाल, शहीद हेमू कालानी मंडल में सचिन जेसवानी, महाराणा प्रताप मंडल में रूपेश राठौर।

 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के वीर सावरकर मंडल में अमित रघुवंशी, एपीजे अब्दुल कलाम मंडल में इम्तियाज मेमन, शिवाजी मंडल में उमेश मंगरोला, सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल में दीपेश पालविया, छत्रसाल मंडल में रामबाबू यादव।

 

राऊ विधानसभा के सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य मंडल में पुरुषोत्तम जायसवाल, गुरु गोविंद सिंह मंडल में रवि पटवारी, निर्भय सिंह पटेल मंडल में युवराज दुबे।

 

इसी के साथ देपालपुर के सरदार पटेल मंडल में सुशील शर्मा एवं सांवेर विधानसभा के निपानिया मंडल में प्रकाश कारीगर को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

 

भारतीय जनता पार्टी  संगठन निर्वाचन के नगर निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जो सूची जारी की है उसमें सबसे कम उम्र के मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी है जिनकी उम्र केवल 24 साल है। वह वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष बने हैं।